शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में सीतापुर-तप्पा खजूरिया-परसेंडी स्टेशनों के बीच प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। इसके लिए 16 से 24 नवंबर तक लखनऊ जंक्शन-मैलानी अनारक्षित समेत कई ट्रेनें निरस्त और मार्ग परिवर्तन किया है।
रोजा के स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि नॉनइंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत कई ट्रेनें रोजा स्टेशन से होकर गुजरेंगी। उन्होंने बताया कि कामाख्या-आनंद बिहार टर्मिनल स्पेशल, अमृतसर-न्यू जलपाई गुड़ी स्पेशल, दरभंगा-जलंधर सिटी स्पेशल, जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल, जलंधर सिटी-दरभंगा स्पेशल, बरौनी-जम्मूतवी स्पेशल, कामाख्या-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, अमृतसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेनों को परिवर्तित रहेगा। इन ट्रेनों को रोजा के रास्ते चलाया जाएगा। इसको लेकर रेलवे की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
18 नवंबर को 05621 कामाख्या रेलवे स्टेशन से चलने वाली कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल्स स्पेशल को बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाया जाएगा। 19 नवंबर को अमृतसर से चलकर रोजा-लखनऊ बुढ़वल के लिए 02408 अमृतसर-न्यू जलपाई गुड़ी स्पेशल ट्रेन जाएगी। 20 नवंबर को 05251 दरभंगा-जलंधर सिटी स्पेशल को बुढ़वल-लखनऊ-रोजा, 19 नवंबर को 04653 न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर को बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते से चलाया जाएगा। 19 नवंबर को जम्मूतवी से चलने वाली जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल को रोजा-लखनऊ-बुढ़वल, 21 नवंबर को 05252 जलंधर सिटी-दरभंगा स्पेशल को रोजा-लखनऊ-बुढ़वल के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है।
इसी तरह से दरभंगा से 18, 20 और 22 नवंबर को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल को बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते, 21 नवंबर को 04697 बरौनी-जम्मूतवी स्पेशल को बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते, 21 नवंबर को कामाख्या से चलने वाली 055655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल को बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते, 21 व 23 नवंबर को 04009 बापूधाम-मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल को स्पेशल को बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते, 20 व 22 नवंबर को 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल को रोजा-लखनऊ-बुढ़वल के रास्ते चलाया जाएगा।