फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईजी ने रेलवे कॉलोनी का किया निरीक्षण, कराया जाएगा समस्याओं का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेलवे कॉलोनी में सुधार को मंडल स्तर पर कॉलोनी इंस्पेक्शन कमेटी (सीआईजी) का गठन किया गया है। शनिवार को कमेटी ने रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर कॉलोनी की दुर्दशा देखी। रेलवे आवासों में छत का टपकना, फर्श का टूटना, बाउंड्रीवॉल, रोड स्ट्रीट लाइट, कॉलोनी में अवैध प्रवेश, खंडहर आवासों को हटाना, कॉलोनी में पाथवे निर्माण, शुद्ध पानी की सप्लाई आदि कार्य कराने की आवश्यकता पर सहमति बनी।
विज्ञापन

नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की ओर से रेलवे कॉलोनी की समस्याओं का समाधान कराने को लगातार मांग की जा रही थी। शनिवार को कॉलोनी इंस्पेक्शन कमेटी (सीआईजी) ने रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। कमेटी के सदस्यों ने कॉलोनी की दुर्दशा देखी। रेलवे आवासों में छत टपकती, फर्श टूटे मिले। बाउंड्री वाल, रोड स्ट्रीट लाइट खराब पाई गई। कॉलोनी में अवैध प्रवेश होने की शिकायत प्राप्त हुई। इसके साथ ही खंडहर आवासों को हटाने, कॉलोनी में पाथवे निर्माण, शुद्ध पानी की सप्लाई, मालगोदाम रोड के निर्माण तथा पौधरोपण कराए जाने की मांग कॉलोनी में रहने वाले रेल कर्मचारियों द्वारा रखी गई।
इस पर विचार-विमर्श के बाद समस्याओं का समाधान कराने को सहमति बनी। निरीक्षण करने वालों में सहायक कार्मिक अधिकारी नरदेव सिंह, सहायक मंडल अभियंता ऋषभ दत्त, सहायक मेडिकल ऑफिसर प्रशांत कुमार, सहायक मंडल दूरसंचार अभियंता सतीश कुमार मीणा, सहायक वित्त प्रबंधक बीके शुक्ला, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, अरुण सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रेलकर्मियों के जीवन स्तर में होगा सुधार : नरेंद्र
कमेटी के सदस्य व नरमू के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी का कहना है कि यह रेलवे की अच्छी शुरुआत है। यूनियन लगातार कॉलोनी में सुधार की मांग करती आ रही है। महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड स्तर से सीआईजी कमेटी का गठन कराया है जो संपूर्ण रेलवे की कॉलोनियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड कॉलोनी सुधार के लिए अतिरिक्त फंड जारी करेगा। कहा कि कॉलोनी सुधार होने से रेलकर्मियों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें