फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज कर्मियों ने 17 सूत्री मांगों को उठाते हुए ज्ञापन दिया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को ज्ञापन देते कर्मचारी नेता। स्रोत: सं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को डिपो परिसर में 17 सूत्री मांगों को लेकर जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर एआरएम की गैरमौजूदगी में वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शेर सिंह को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। प्रबंधन को कर्मचारियों की जायज और वैधानिक मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लेना होगा। 16 सितंबर को फिर प्रदर्शन करेंगे। 21 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया। मांगों पर निर्णय नहीं होने पर कर्मचारी मुख्यालय लखनऊ पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में ट्रैफिक शाखाध्यक्ष अभिषेक सिंह, मंत्री विजय वर्मा, नेमपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें