फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनापुर में रोडवेज बस ने बाइक रौंदी, युवक की मौत, परिजन ने किया हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर (शाहजहांपुर)। मीरानपुर कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर बेकाबू गति से दौड़ती रोडवेज बस ने मदनापुर कस्बे में एक बाइक को रौंद दिया। हादसे में ट्रक के पहियों के बीच बाइक और सवार युवक कुछ दूरी तक खिंचता चला गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद गुस्साए परिवार वालों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही देर में समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

मदनापुर थाना क्षेत्र के ढुकुरी कला गांव निवासी झरगद सिंह (28) पुत्र रतीपाल प्राइवेट रूप से बिजली की लाइन ठीक करने का काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक पर काम से जा रहा था। मीरानपुर कटरा व फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदानपुर कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास उनकी बाइक में सामने से आई रुहेलखंड डिपो की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक बस के पहियों के बीच में फंस गई, जिससे वह बाइक के साथ कुछ दूरी तक खिंचता चला गया। हादसा होते देख आसपास मौजूद लोगों शोर मचाया तो चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे का पता लगने के बाद मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मचारी घायल हो उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। मगर हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
उधर, हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आक्रोश भड़क गया। उन्होंने रोडवेज चालक की गिरफ्तारी को लेकर मदनापुर थाने के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। इसका पता लगने पर पहुंचे थानाध्यक्ष धनंजय सिंह लोगों को समझाकर शांत किया और ड्राइवर को पकड़ने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस बीच बस में बैठी सवारियां उतरकर दूसरे वाहनों से चली गईं।
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार घायल
अल्हागंज। अपराह्न करीब तीन बजे अल्हागंज कस्बे में एक दूसरा हादसा हुआ। मथुरा के ग्राम वलई निवासी विष्णु पुत्र प्रेम सिंह अल्हागंज होकर जलालाबाद की तरफ जा रहे थे। तभी गांव राज किराए के पास उनकी बाइक में सामने से आ रही रोडवेज ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बाइक से उछलकर काफी दूर जाकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रोडवेज चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें