फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बदहाल हैं सड़कें, पेंशन में हुआ है फर्जीवाड़ा

Sat, 15 Feb 2025 10:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में बोलते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला पंचायत की शनिवार को बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्यों ने वित्त मंत्री के सामने विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए। स्कूलों में चहारदीवारी न होने, जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क न बनवाने, पेंशन में फर्जीवाड़े की समस्या सामने आने पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नाराजगी जताई। कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला पंचायत की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 का जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट 85 करोड़ 60 लाख 51067 रुपये एवं मूल बजट वर्ष 2025-26 का 51 करोड़, 87 लाख 07616 रुपये अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार ने प्रस्तुत किया। यह सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र में कार्य के प्रस्ताव पेश किए। इनको प्रस्ताव में शामिल कर लिया गया है।
जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि उनके गांव में बने सरकारी स्कूलों में बाउंड्रीवाल नहीं बनी और शिक्षकों की कमी है। इस पर वित्तमंत्री ने बीएसए दिव्या गुप्ता से नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द स्कूलों में बाउंड्रीवाल बनवाने और शिक्षकों की नियुक्त करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्यों ने जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा कुछ खातों में फर्जी पेंशन भेजने की शिकायत की। इस पर वित्तमंत्री ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहा कि पेंशन में फर्जीवाड़ा रोका जाए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
खोदकर छोड़ दीं सड़कें, वित्त मंत्री से शिकायत
जिला पंचायत सदस्याें ने वित्त मंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को बदहाल स्थिति में ही छोड़ दिया गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वित्तमंत्री ने एक्सईएन जल निगम से नाराजगी जताते हुए कहा कि पाइपलाइन डालने के बाद तत्काल सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाए। अब शिकायत आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कई जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाली का निर्माण और साफ-सफाई समेत अन्य समस्याओं को रखा। कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने उनकी समस्या का अधिकारियों द्वारा संज्ञान न लेने की शिकायत की। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाए।
-
बैठक में ये रहे मौजूद
कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, पुवायां विधायक चेतराम, विधायक ददरौल अरविंद सिंह, विधायक तिलहर सलोना कुशवाहा, एमएलसी सुधीर गुप्ता सहित समस्त जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें