फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा : फाटक से 500 मीटर तक सड़क गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करीब एक दशक पहले लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण शुरू हुआ तो जिले के लोगों को लगा था कि अब दोनों राजधानियों को जाना आसान हो जाएगा। इसके बाद तो दुश्वारियां और बढ़तीं गईं। सबसे ज्यादा बुरा हाल हुलासनगरा रेलवे फाटक है। यहां रेलवे फाटक से 500 मीटर तक सड़क ही गायब है। राह मेें गड्ढे ही गड्ढे हैं। इन दिनों फुटपाथ पर कीचड़ और पानी भरा है। जाम तो पहले से लगता आ रहा है। अब तो गड्ढों से दिक्कतें और बढ़ गईं। आए दिन बड़े वाहन खराब हो रहे हैं और जाम लग रहा है। हाईवे पर गड्ढे और जाम के कारण गुजरने वाले बेहद परेशान हैं। कई बार गड्ढों की वजह से लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

हर बारिश में और बढ़ जाती हैं दुश्वारियां
हुलासनगरा फाटक से करीब पांच सौ मीटर तक सड़क पर गड्ढों और बिखरी बजरी व धूल के अलावा कुछ नहीं है। गड्ढों की वजह से वाहन 10 किलोमीटर की रफ्तार से भी नहीं चल पाते हैं। बारिश होने पर यहां हालात और बदतर हो जाते हैं।
फुटपाथ पर गाड़ी गई तो कीचड़ में फंसना तय
हुलासनगरा फाटक के आसपास सड़क किनारे का खाई और तालाब सा बन गया है। यहां पर कीचड़ भरे बड़े-बडे और चौड़े गड्ढे हैं। हालत यह है कि इधर से गुजरते समय पहिया फुटपाथ पर चला गया कीचड़ में फंसना तय है। मौजूद दुकानदारों का कहना है कि कई बार गाड़ियां फंस चुकी हैं।
विज्ञापन

पहिया सड़क से नीचे उतारा तो समझो गए
हुलासनगरा फाटक से मीरानपुर कटरा की तरफ पांच सौ मीटर से आगे भी रोड बेहद खतरनाक है। रोड पर गड्ढे होने के अलावा कई जगह बारिश में रोड नीचे धंस गया है। फुटपाथ जगह-जगह कटा हुआ हे। दूसरे गड्ढे होने के साथ फुटपाथ इतना नीचा है कि गाड़ी का पहिया धोखे से भी नीचे उतर गया तो बड़ा हादसा हुए नहीं बचेगा।
मैं रोजाना बरेली से कटरा आता हूं। हुलासनगरा के रेलवे फाटक के जाम से समय की बहुत बर्बादी होती है। कई बार तो एक घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ता है। रेलवे क्रॉसिंग का ओवरब्रिज बनने से पहले राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। - लखन गंगवार, सराफा कारोबारी कटरा
बरेली से रोज अप-डाउन करता हूं। रेलवे क्रॉसिंग पर जब लंबा जाम लग जाता है तो बस जैतीपुर होकर निकलती है। इस कारण एक घंटे का सफर तीन से चार घंटे में पूरा होता है। सुबह को बरेली से निकलने से पहले फाटक के जाम की स्थिति पता करके रूट तय करना पड़ता है।
- रामजी अग्रवाल, बर्तन कारोबारी, कटरा
तिलहर से बरेली आने जाने में प्रतिदिन कई घंटे लग जाते हैं। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम लगता है। सड़क पर पैच वर्क का दिखावा कर दिया जाता है। नेता, अधिकारी झूठ बोल रहे हैं। इधर से गुजरने वाले आम लोगों की जिंदगी नरक हो गई है। घंटों जाम में फंसने से व्यापार चौपट हो रहा है। - प्रवीण कुमार अग्रवाल, ज्वेलर्स, तिलहर
हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम के कारण घंटों जाम में फंसा रहता हूं। व्यापार के सिलसिले में प्रतिदिन आना जाना होता है। ओवरब्रिज न बनने से परेशानी हो रही है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि कोई भी रुचि नहीं ले रहे हैं जिससे समस्या नासूर बनती जा रही है।
- सुलभ अग्रवाल, व्यापारी तिलहर।
क्रॉसिंग के पास गड्ढे भरवा दिए गए हैं, यदि कुछ गड्ढे हैं तो उन्हें भी भरवा दिया जाएगा। फ्लाई ओवर का टेंडर हो गया है। काम शुरू है एनएचएआई से बात करके सड़क पर मरम्मत कराने का काम कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के लिंक मार्ग पर हो रहे गड्ढों को भरवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन

- वेद सिंह चौहान एसडीएम तिलहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें