फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किये गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हॉकी के जादूगर के नाम से पहचाने जाने वाले महान खिलाड़ी मेेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय में मेजर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। इधर, एसएस कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के बीच दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में एनसीसी के केयरटेकर डॉ. आलोक कुमार सिंह, वाणिज्य विभागध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल समेत कैडेट्स ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसी क्रम में महिला-पुरुष कैडेट्स के बीच 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजन हुआ। बालिका वर्ग में संध्या को प्रथम, सोनम गुप्ता को द्वितीय, महिमा वर्मा को तृतीय तथा बालक वर्ग में तन्मय तिवारी को प्रथम, विश्व कांत यादव को द्वितीय और अशोक कुमार तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैडेट उपासना, अंजलि, प्रसून, रिद्धिमा, प्रियंका, सुधा ,दिव्यांशी, हर्षित, शिवजीत आदि मौजूद रहे।
उधर, परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत ने कोच और खिलाड़ियों के साथ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें