फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बरातियों से भरी बस ट्रक से टकराई, एक की मौत कई घायल

Thu, 30 May 2019 10:46 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बरातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरात जनपद एटा के भगवानपुरा गांव से कलान इलाके के बिचोला गांव में आई थी। बरात विचोला से वापस भगवनपुरा जा रही थी। जैसे ही गाड़ी जखिया गांव के पास पहुंची तो ट्रक ने टक्कर मार दी। 

हादसे में एक शख्स बदन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी टीकमपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वही आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को गंभीर हालते में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें