फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बाइकों की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 18 Mar 2022 04:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

पीलीभीत के गांव बलरामपुर निवासी भगवानशरण, अजय और बंडा के गांव कंधरपुर निवासी राजीव कुमार और उनके रिश्ते के भतीजे भीमशंकर की मौत हो गई।
विज्ञापन
Road accident in Shahjahanpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में दो बाइकों की टक्कर में पीलीभीत के गांव बलरामपुर निवासी भगवानशरण, अजय और बंडा के गांव कंधरपुर निवासी राजीव कुमार और उनके रिश्ते के भतीजे भीमशंकर की मौत हो गई। शुक्रवार को पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव बलरामपुर निवासी भगवानशरण (25) अपने गांव के ही साथी अजय (22) और जदुवीर (24) को साथ लेकर बाइक से अपनी ससुराल थाना सिंधौली के गांव सकुलिया में होली खेलने जा रहे थे।

विज्ञापन


उधर, बंडा से राजीव कुमार (25) अपने रिश्ते के भतीजे भीमशंकर के साथ बाइक से अपने घर गांव कंधरपुर जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गांव हसनापुर के पास दोनों बाइकें आमने सामने टकरा जाने से पांचों लोग गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बंडा सीएचसी लेकर आई। डॉक्टर ने भगवान शरण, अजय, राजीव और भीमशंकर को मृत घोषित कर दिया। जदुवीर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें