शाहजहांपुर में विजेता टीम को सम्मानित करते सीतापुर के सांसद राकेश राठौर। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एनएसयूआई की ओर से जीएफ कॉलेज के खेल मैदान पर आरके ट्रेडिंग की टीम ने आठ विकेट से इजना क्लब को हरा दिया। विजेता टीम को सीतापुर के सांसद ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
इजना क्लब की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला किया। अंशिका ने 53 तो एजेंल मिश्रा ने 17 रनाें की पारी खेली। पूरी टीम ने 25 ओवर में 144 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आरके ट्रेडिंग की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
कप्तान शिवा यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते 81 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। शाम को सीतापुर से आए सांसद राकेश राठौर ने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देशहित में अनगिनत कार्यों को किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां, पवन सिंह, पूर्व चेयरमैन रईस मियां, सुरेश चंद्र शुक्ला, कृष्ण विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। आभार एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने जताया।