फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सौ मीटर दौड़ में आयुष ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यस्थली में हुए खेलकूद में 100 मीट दौड़ में आयुष प्रथम, अरशद द्वितीय, सायन तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम, अरशद द्वितीय, अवनीश कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम, अनुराग द्वितीय, अजय पाल तृतीय रहे। 3000 मीटर वाक रेस में राजकुमार प्रथम, हिमांशु पाल द्वितीय, आशुतोष सिंह तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में सोहेल कादरी प्रथम, अनिकेत प्रताप सिंह द्वितीय, देवेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

इससे पहले सांसद अरुण सागर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आभार खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने जताया। कार्यक्रम में अभिषेक यादव, रमेश पाल, कुमार सागर, डॉ.उस्मान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें