फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिजवान स्पोर्टिंग और क्राउन वॉरियर्स ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में रिजवान स्पोर्टिंग और दूसरे में क्राउन वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

जीएफ काॅलेज के टर्फ मैदान पर हुए पहले मैच में रिजवान स्पोर्टिंग और झंडा रियान क्लब के मध्य मुकाबला हुआ। रिजवान स्पोर्टिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने छह विकेट खोकर 153 रन का स्कोर खड़ा किया।
बल्लेबाज अनुज गुप्ता ने 47 रन और निजाकत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 रन की पारी खेली। झंडा रियान के गेंदबाज सत्यम तिवारी, अभिनव शर्मा व सत्यम ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी झंडा रियान की टीम 149 रन पर ही आउट हो गई। सर्वाधिक सोनल चंद्र ने 27 रन, अमन सिंह ने 21 रन बनाए। रिजवान स्पोर्टिंग की गेंदबाज निजाकत खां ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए तीन खिलाड़ियों को आउट किया। बेहतर गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच में क्राउन वॉरियर्स ने झंडा स्टार क्लब को 110 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का टॉस क्राउन वॉरियर्स ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 172 रन बनाए। कप्तान हैदर ने 50, अनुराग ठाकुर ने 32 रन की पारी खेली।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए झंडा स्टार की टीम 62 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें अनस ने 31 रन बनाए। क्राउन वॉरियर्स के गेंदबाज विपिन वर्मा ने चार विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर फरीद खान, आकाश रहे। स्कॉलर निशांत थे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया बताया कि 27 अक्तूबर को क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें