फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महासंघ की ओर से सम्मानित किए गए सेवानिवृत्त शिक्षक

विज्ञापन
राष्ट्रीय शै​​क्षिक महासंघ के कार्यक्रम में ​सेवानिवृत्त ​शिक्षकों को सम्मानित करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन

भावलखेड़ा ब्लॉक के सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि बीईओ विनय मिश्रा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने शिक्षकों से निरंतर नवाचार अपनाने की अपील की।
समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक सुषमा गुप्ता, सुमन सिंह, मनोज श्रीवास्तव, उषा देवी, विनोद बिहारी मिश्रा व रश्मि श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। भावलखेड़ा ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। श्रेयश चंद्र सक्सेना को ब्लॉक उपाध्यक्ष, कमलेश निगम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष सिद्धार्थ को उपाध्यक्ष व संजीव पाल को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक महामंत्री उपेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पूनम दुबे, कर्मवीर सिंह, नरोत्तम कुमार, अनिरुद्ध शरण वर्मा, पंकज वर्मा, नागेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें