फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में प्रेमी युगल को दबोचा, यात्री निवास सील

विज्ञापन
पुवायां में ईओ कल्पना शर्मा के साथ यात्री निवास सील  करती  पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां में एक युवती के साथ युवक को पकड़े जाने के बाद यात्री निवास को सील कर दिया गया है। युवती को परिजन घर ले गए हैं।
विज्ञापन

यात्री निवास के आसपास के लोग काफी समय से शिकायत कर रहे थे कि यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कई संदिग्ध लोगों के आने से माहौल खराब होने की शिकायत भी की जा रही थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। मामले की शिकायत सीओ प्रवीण मलिक तक पहुंची तो उन्होंने यात्री निवास में कमरों की बुकिंग बंद करने के निर्देश दिए। पुलिस ने छह अप्रैल को यात्री निवास के संचालक को कमरों की बुकिंग बंद करने के लिए कहा था।
मंगलवार को सीओ को सूचना दी गई कि एक युवक और युवती को कमरा दिया गया है। सीओ के निर्देश पर अपराध निरीक्षक राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो युवती-युवती कमरे में मिल गए। पुलिस युगल के साथ ही यात्री निवास के स्वामी को भी थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के परिजनों को थाने बुलाकर बात की गई। इसके बाद युवती के परिजन बिना तहरीर दिए युवती को घर ले गए। दोपहर बाद एसडीएम चित्रा निर्वाल के निर्देश पर नगर पालिका ईओ कल्पना शर्मा, एसएसआई राकेश कुमार यात्री निवास पहुंचे और कार्यालय और कमरे सील कर दिए। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

यात्री निवास को सील करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें