फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

विज्ञापन
खिरनीबाग स्थित महानगर कार्यालय में बैठक करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक बुधवार को खिरनीबाग स्थित महानगर कार्यालय में अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


सचिन बाथम ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता है। बैठक में रेहान मिर्जा और इकबाल खान उर्फ लकी को शेष बाजारों में संगठन की इकाइयों के गठन और नए व्यापारियों को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर महानगर चेयरमैन सुरेंद्र सिंह सेठ, जिला महामंत्री आकाशदीप गुप्ता, हनी सिंह, मोईन खान, मुश्ताक और सतीश सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें