फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैंक लोन, ऑनलाइन चालान समेत अन्य वादों का निस्तारण

विज्ञापन
जजी कचहरी परिसर में आयोजित लोक अदालत में अपनी समस्या का निस्तारण कराने आए दिव्यांग अनुज सक्सेना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 150489 वादों का निस्तारण हुआ। 18,99,21,458 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न राजस्व न्यायालयों में 137559 वादों का निस्तारण किया गया। ऑनलाइन चालानी से संबंधित 3447 मामलों का निस्तारण कराते हुए कुल 2833200 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया तो विभिन्न बैंकों के लोन रिकवरी से संबंधित 1169 प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण कराते हुए 119848500 रुपये धनराशि के ऋण खातों का समझौता कराया गया।
लोक अदालत में विचाराधीन 34 वर्ष पुराने फौजदारी वाद को अपर सिविल जज अवंतिका प्रभाकर ने और 19 वर्ष पुराने मामले का अपर सिविल जज निधी माधव कुरील ने निस्तारण किया।
विज्ञापन





जिला न्यायाधीश ने लोक अदालत का किया शुभारंभ



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार तृतीय, अपर जिला जज सुदीप कुमार जायसवाल, नोडल अधिकारी ओमप्रकाश मिश्र-तृतीय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मोहम्मद रिजवान के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व सचिव मनीष कुमार सिंह ने किया।
जिला न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने लोक अदालत का महत्व व उद्देश्य साझा किया। न्यायालय परिसर में जिला कारागार के बंदियों, राजकीय बालगृह के बालकों ने तैयार किए विभिन्न उत्पादनों की प्रदर्शनी व स्टॉल लगाए। राष्ट्रीय लोक अदालत में 10 जोड़ों का समझौता कराया गया।

पैर से दिव्यांग हैं। दो वर्ष पहले बैंक से लोन लिया था। दिव्यांग पेंशन आने पर लोन जमा कर देते थे। बीच में पेंशन बंद होने से लोन जमा नहीं कर पाए। इसका निपटारा कराने के लिए आए हैं।



- अनुज सक्सेना


लोन पर लिमिट कराई थी। बीच में खाता एनपीए हो गया। साढ़े पांच लाख से अधिक का लोन बकाया है। इसका समझौता करके लोन जमा करने के मकसद से आए हैं।



- विकेश गुप्ता


बिजली का बिल बकाया है। इसके निस्तारण कराने के लिए आए हैं। बिल कम होने पर तुरंत जमा कर देंगे। इससे आगे के लिए आसानी हो जाएगी।



- विनोद कुमार


50 मिनट के अंतराल पर गजियाबाद में बाइक का दो बार चालान हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इसका समाधान गाजियाबाद कोर्ट में होगा।



- अभिषेक कुमार

जजी कचहरी परिसर में आयोजित लोक अदालत में अपनी समस्या का निस्तारण कराने आए दिव्यांग अनुज सक्सेना

जजी कचहरी परिसर में आयोजित लोक अदालत में अपनी समस्या का निस्तारण कराने आए दिव्यांग अनुज सक्सेना

जजी कचहरी परिसर में आयोजित लोक अदालत में अपनी समस्या का निस्तारण कराने आए दिव्यांग अनुज सक्सेना

जजी कचहरी परिसर में आयोजित लोक अदालत में अपनी समस्या का निस्तारण कराने आए दिव्यांग अनुज सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें