फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिजनों का आरोप-सही धाराओं में दर्ज नहीं की रिपोर्ट

विज्ञापन
नाहिल में गांव के लोगों के साथ बैठक करते सीओ। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
पुवायां। गांव नाहिल में बुजुर्ग को मुर्गा बनाने और पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। पीड़ित के भतीजे ने कहा कि वे लोग सही रिपोर्ट दर्ज न होने से बेहद आहत हैं। वहीं, नामजद तीन आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

गांव नाहिल में दो पक्षों के बीच पांच मार्च को मारपीट हो गई थी। इस पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद फिर मारपीट का आरोप लगाते हुए पहले रिपोर्ट दर्ज कराने वाले युवक ने सात मार्च को दोबारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आठ मार्च को कई लोगों ने आरोपी पक्ष की मदद करने के आरोप में गांव के एक बुजुर्ग को सरेराह पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
आरोप है कि इस दौरान बुजुर्ग को मुर्गा बनाया गया और एक व्यक्ति के पैरों पर सिर रखकर माफी मंगवाई गई। इस दौरान बुजुर्ग से यह वायदा भी लिया गया कि अब कभी दूसरे पक्ष की मदद नहीं करेंगे। किसी ने मामले का वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने संज्ञान लेकर मामले में कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस 13 मार्च को बुजुर्ग को थाने लाई और तहरीर लेकर विवेक मिश्रा, विवेक के पिता मनोज मिश्रा, छुन्ने और विक्कू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
इस मामले में पीड़ित के भतीजे ने बताया कि उनके ताऊ को तमंचा तानकर दुकान से उठाकर लाया गया और अपमानित किया गया। उनके ताऊ अत्यंत सीधे हैं, इस कारण पुलिस ने अपनी मर्जी से रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना का सही जिक्र न होने से ऐसी धाराएं लगी हैं जिनमें ठीक से कार्रवाई नहीं हो सकती। बड़ी घटना को पुलिस ने हलके में निपटा दिया।

सीने में ज्यादा चोट, बुजुर्ग को एक्सरे के लिए किया रेफर
बुजुर्ग को पुलिस ने मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा था। सीएचसी पर मेडिकल के बाद बुजुर्ग को एक्सरे के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एक्सरे रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

तमाम लोगों ने घटना की निंदा की
बुजुर्ग को अपमानित करने के मामले में तमाम लोगों ने घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में नामजद विवेक मिश्रा, विक्कू उर्फ विक्रम, छुन्ने उर्फ अमित का शांतिभंग में चालान किया गया है।

माफी मांगने का नहीं बनाया दबाव
बुजुर्ग को अपमानित करने के मामले में नामजद विवेक मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा कि लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। वीडियो में मुर्गा बने दिख रहे व्यक्ति ने खुद माफी मांगी है, किसी ने मारपीट नहीं की और दबाव नहीं बनाया था। जो व्यक्ति माफी मांग रहा है, वह बुजुर्ग भी नहीं है। उनके बाल सफेद हैं, जिस कारण वह बुजुर्ग दिख रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने का पता चलने पर वह खुद ही थाने पहुंचे और पुलिस से नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा।

नाहिल में सीओ ने सुनी समस्याएं



गांव नाहिल में बुजुर्ग को अपमानित किए जाने के मामले में अधिकारियों के निर्देश पर सीओ प्रवीण मलिक ने खुली बैठक कर गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। सीओ ने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द कायम रखें और कोई समस्या होने पर पुलिस को सूचना दें। इसके बाद गांव में पैदल गश्त भी की गई। सीओ ने बताया कि गांव में बैठक और गश्त की गई है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें