फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे युवा और बच्चे

Mon, 25 Jan 2016 08:37 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने के लिए एक दिन पहले ही युवाओं और बच्चों का जोश देखने को मिला। गांधी भवन में मंगलवार को मनाए जाने वाले समारोह के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का चयन सोमवार को कर लिया गया। वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने अपने चेहरे पर पेंट से तिरंगा बनाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शित करने नजर आए। मुख्य समारोह के लिए बाजार में तिरंगा झंडे, स्टीकर, बैंड आदि की बिक्री देर शाम तक होती रही।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और युवक बिरादरी के संयुक्त तत्वावधान में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले समारोह के लिए स्कूली प्रस्तुतियों का चयन किया गया। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में नितेश गुप्ता, पवन सिंह, नितिन गुप्ता, मधुमिता डे, मो. इरफान, नीलम सक्सेना आदि का योगदान रहा। यह कार्यक्रम मंगलवार शाम चार बजे से गांधी भवन में होगा। गांधी भवन में ही जय भारत युवा इकाई की ओर से देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने समूह गान के माध्यम से देशभक्ति की मशाल जलाई। कार्यक्रम मेें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आक्सफोर्ड स्कूल कांट विजेता और डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या कॉलेज उपविजेता रहे। विजेताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने पुरस्कार बांटे। निर्णायक मंडल में संजीव सेठ, कुसुम रस्तोगी, प्रमोद शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम में अंशित टंडन, अंकित गुप्ता, राजीव कृष्ण अग्रवाल, सरोज गुप्ता, चंद्रवीर गंगू, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें