फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी से छेड़खानी में दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कोचिंग से घर लौट रही किशोरी को शनिवार को दोपहर रास्ते में रोककर एक युवक और उसके साथी ने छेड़खानी की। किशोरी की मां ने युवक के घर जाकर शिकायत की तो उसकी पत्नी गाली-गलौज करके उनसे मारपीट पर आमादा हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी प्रदीप, उसकी पत्नी और उसके साथी सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को किशोरी की मां ने बताया कि आरोपी प्रदीप उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता है। वह उसे पहले भी कई बार परेशान कर चुका है। बेटी को घर के बाहर देख वह मोबाइल से अश्लील गाने बजाता है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें