फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर समझौता होने के बाद दहेज की खातिर विवाहिता को ससुराल में फिर प्रताड़ित किए जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगत गांव की नेहा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत वर्ष नवंबर में उनकी शादी बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र के गांव बेलाडांडी निवासी चेतराम के बेटे अरविंद से हुई। शादी में पिता ने करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए, लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने एक लाख रुपये नकदी और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर पीटकर घर से निकाल दिया।
पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन परामर्श केंद्र पर समझाैता होने के बाद वह अपनी ससुराल गई तो पति के अलावा ससुर चेतराम, सास मीना देवी, जेठ गोविंद और देवेंद्र ने पीटा और जून में घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें