फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जेसीबी की टक्कर से ईको क्षतिग्रस्त, कई श्रमिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार-मैलानी रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास जेसीबी की टक्कर लग जाने से ईको क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार श्रमिक मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव घुरहा निवासी स्वतंत्र कुमार, उमाशंकर, अक्षय, राजकिशोर, अशोक कुमार, ध्रुव कुमार, कुनेंद्र मजदूरी करने हरियाणा की अटेली मंडी गए थे। काम खत्म होने के बाद सभी लोग ट्रेन से बरेली आए थे और वहां से किराये की ईको से वापस घर जा रहे थे। कार चालक बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गांव उदयपुर दशरथपुर निवासी रवि राठौर ने बताया कि ओवरब्रिज के पास जेसीबी चालक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। सभी श्रमिक मामूली घायल हो गए। कार चालक ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें