फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निराश्रित पात्र महिलाओं को दिलाएं राशन कार्ड’

Mon, 02 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी परिवारों के चयन में मानकों की अनदेखी की जा रही है। विकास खंड कांट की ग्राम पंचायत पुरेना में तमाम ऐसी महिलाओं के नाम राशन कार्ड पात्रता सूची में शामिल कर लिए गए, जिनके परिवार आर्थिक रूप से बेहद संपन्न हैं। इस मामले में ग्रामीणों ने डीएम के नाम ज्ञापन देने के साथ उन्हें अपात्रों की सूची भी उपलब्ध कराई। पुरेना निवासी रामभजन गांव के अन्य कई लोगों के साथ सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मिले। उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि गांव में राशन कार्ड बनाने की पात्रता सूची में शिक्षा मित्र, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, नरेगा ब्लॉक कोआर्डिनेटर आदि कर्मचारी परिवारों की महिलाओं को शामिल कर लिया गया। ज्ञापन के साथ 24 अपात्रों के नामों की सूची भी संलगभन की गई है। सूची में सात ऐसी महिलाओं का उल्लेख किया गया, जिनके परिवार में ट्रैक्टर, कार और पति के नाम कई एकड़ खेती है। ग्रामीणों के अनुसार अपात्रों को पात्रता सूची में ले लिए जाने से तमाम पात्र जरूरतमंद परिवारों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए राजस्व विभाग की टीम गठित करके पात्रता सूची की जांच कराई जाए और गड़बड़ी प्रमाणित होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर नई सूची जारी की जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कराकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें