फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी से मिली राहत... आज झमाझम बारिश के आसार

विज्ञापन
​बुधवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश में ​खिरनीबाग चौराहा पर भीगते हुए जाते बाइकसवार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह से बादल छाए रहने के बाद भी बुधवार को उमस रही। शाम को हुई बूंदाबांदी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई, जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहा। अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 61 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें