फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई से इनकार, थाने पहुंचे दोनों पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी करीब एक साल पहले वेबसाइट के जरिये दिल्ली के रहने वाले युवक से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को दोनों की सगाई होनी थी। युवक के परिजन शाहजहांपुर पहुंचे, लेकिन सगाई से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष रात में थाने पहुंचे जहां दोनों में बातचीत होती रही।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि एक ऑनलाइन वेबसाइट के जरिये करीब एक साल पहले दिल्ली में रहने वाले युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। युवक मूलरूप से हरदोई का रहने वाला है और दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी करता है। दो माह पहले उसके परिवार ने दिल्ली में जाकर शादी की बातचीत तय कर दी थी। दो दिन पहले युवक के परिवार के लोग भी उसके घर आए और बृहस्पतिवार को सगाई और दो माह बाद शादी की बात करके चले गए थे।
बृहस्पतिवार को उसके घर सभी मेहमान आ गए और वह पार्लर चली गई। सुबह से फोन करने पर दो-दो घंटे का समय देकर युवक पक्ष देर तक इंतजार कराते रहे। शाम करीब पांच बजे युवक का परिवार आया और उन्होंने दहेज में पांच लाख रुपये मांग लिए।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद होने लगा। शादी से इनकार करते हुए युवक का परिवार बहादुरगंज चौकी पहुंच गया। आरोप था कि युवती के परिजन ने उनके ड्राइवर को बंधक बना लिया है। थाना सदर बाजार प्रभारी धर्मेंद्र कुुमार ने बताया कि चौकी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें