फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 40 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में लगवाए गए रिफ्लेक्टर, किया जागरूक

विज्ञापन
बरेली मोड़ पर वाहन में रिफ्लेक्टर लगाते कार्यकर्ता। स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के सहयोग से बरेली मोड़ पर 40 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में रिफ्लेक्टर लगवाए गए।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने बरेली मोड़ पर खड़े ई-रिक्शा चालकों को चौराहे से 100-150 मीटर दूर वाहन खड़े करने के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने कोहरे के दृष्टिगत वाहन चालकों से बिना रिफ्लेक्टर के वाहन नहीं चलाने की अपील की।
अभियान में मानवता वेलफेयर सोसायटी के सदस्य दिव्यांशी मिश्रा, शुभम सागर, अनुराधा पांडे, अंकिता वर्मा, शगुन सक्सेना, सूरज, हिमांशु एवं देवेश ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पंफलेट वितरित कर आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी। यात्री-माल कर अधिकारी आरपी गौतम, युवा माई भारत के मयंक भदौरिया व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें