फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑनलाइन धोखाधड़ी की धनराशि कराई गई वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर की साइबर हेल्पडेस्क ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की दो हजार रुपये की धनराशि को वापस कराया है।
विज्ञापन

हेल्पडेस्क के उप-निरीक्षक बंटी कुमार ने बताया कि गांव थरिया निवासी मोहम्मद रियाज ने 27 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि अंजान लोगों ने धोखाधड़ी कर ओटीपी के माध्यम से उनके खाते से रुपया अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। साइबर हेल्पडेस्क की टीम ने डिटेल प्राप्त कर गहनता से मामले की छानबीन दी। इसके बाद ऑनलाइन धोखाधड़ी की धनराशि वापस कराई।
विज्ञापन

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जागरूक रहकर साइबर अपराध से सुरक्षित रह सकते हैं। साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर क्राइम, हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें