शाहजहांपुर। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। रेडक्रॉस कार्यालय में आयोजित गोष्ठी से पहले दिव्यांगजनों को मच्छरदानी, चादर और फुल आस्तीन की टी-शर्ट वितरित की गईं।
विज्ञापन
रेडक्रॉस के सचिव डॉ विजय जौहरी ने मलेरिया मुक्त समाज बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में राखी बनकुटी, बालकृष्ण पांडेय, ब्रजेश गुप्ता, रवि कुमार, अवनीश सक्सेना, प्रगति, रामकुमार सक्सेना, नीलम, गंगा देवी, नसीम बानो, प्रतिपाल, अनुज आदि मौजूद रहे। संवाद