फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरातियों में मारपीट के मामले में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। गढ़िया लाईखेड़ा गांव में मंगलवार की रात दो घरों में आई बरातों में शामिल बरातियों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने गांव के 12 लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव के मुकेश वाल्मीकि के घर बरेली के भुता क्षेत्र के गांव पाऊनगला और सुरेंद्र सिंह यादव के घर बदायूं के हजरतपुर क्षेत्र के दिउचरी गांंव से बरात आई थी। इसी दौरान बरातों में शामिल लोगों में मारपीट में कई बरातियों समेत दोनों दूल्हे भी घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके पर जाकर झगड़ा कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया था।
इस मामले में पाऊनगला निवासी दूल्हे के पिता मनोज कुमार वाल्मीकि की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गढ़िया लाईखेड़ा निवासी राजपाल, अवधेश, सुमित, अमित, सोमेंद्र आदि 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि मामले की जांंच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें