फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वेइंग मशीन से बंटेगा राशन: घटतौली रोकने के लिए फरवरी में नई व्यवस्था से होगा वितरण, डीएम ने दिए निर्देश

Sat, 20 Jan 2024 08:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

फरवरी में ई-वेइंग मशीन से ही राशन वितरण किया जाएगा। इसके लिए उचित दर विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर डीएम ने संबंधितों को दिशा-निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में सरकारी सस्ते राशन की दुकान पर घटतौली रोकने के लिए ई-वेइंग मशीन लगाई जाएगी। फरवरी में ई-वेइंग मशीन से ही राशन वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को जिलास्तरीय सतर्कता समिति, नवीन ई-पॉस मशीन व ई-वेइंग मशीन और राशनकार्ड सत्यापन से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने राशन वितरण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन


नवीन ई-पॉस मशीनों व ई-वेइंग मशीन की स्थापना के दृष्टिगत मशीनों को सुरक्षित रखने और ई-वेइंग मशीनों की स्टैंपिंग कराने के सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए। मशीनों के संरक्षण के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की जाएगी। उचित दर विक्रेताओं की ट्रेनिंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। डीएसओ ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि घटतौली की समस्या को समाप्त किए जाने के लिए ई-वेइंग मशीन की व्यवस्था फरवरी से होने जा रही है। 

खंड विकास अधिकारियों को जनवरी के अंत तक सभी ग्राम पंचायतों में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्डों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए। नगर क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं के प्रतिनिधि द्वारा मुद्दा उठाया गया कि ग्रामीण क्षेत्र की भांति नगर निगम क्षेत्र में भी मॉडल शॉप तैयार कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें