शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर शार्ट खेलता खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर आयोजित क्रांति कप का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। राशिद फतेहगंज ने इजहार बीसलपुर को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम के अजरू ने नाबाद 82 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इजहार बीसलपुर की टीम ने 12 ओवर में 122 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मुख्तियार अली ने 50 रन बनाए। जुबैर हसन ने पांच, जाहिद ने 22 और रिजवान अली ने 16 रन का योगदान दिया। फतेहगंज की ओर से कप्तान राशिद ने दो ओवर में तीन विकेट लिए। तनवीर और नियाज ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहगंज की शुरुआत विकेट गिरने से लड़खड़ा गई, लेकिन अजरू एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने नौ छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। दूसरी ओर लगातार विकेट गिरते रहे और कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। अजरू की पारी के दम पर फतेहगंज ने छह विकेट खोकर 123 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
मैच के बाद विजेता टीम को सम्मानित किया गया। अंपायर अकरम और स्कोरर नईम रहे। आंखों देखा हाल पंकज तिवारी ने सुनाया। इस मौके पर मयूर खन्ना, सद्दाम, शारिक और फहीम आदि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर शार्ट खेलता खिलाड़ी। संवाद