शाहजहांपुर। युवक बिरादरी के स्थापना दिवस पर एबी रिच इंटर कॉलेज में जूनियर और सीनियर वर्ग की क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
संस्था अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, प्रांतीय संचालक डॉ. इंदु अजनबी, सचिव डॉ. मयंक भूषण पांडे ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने बताया कि जूनियर वर्ग में एबी रिच इंटर कॉलेज की स्वाति गौतम, प्रियांशी आर्य और प्रियम केवट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में जीएफ कॉलेज की अलकमा प्रथम, मनीषी ताइक्वांडो की खुशबू द्वितीय और जीएफ कॉलेज की शिवानी तृतीय रहीं। संवाद