फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिन में कार और रात को गार्ड की नौकरी करता था रंजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में कार चलाकर और रात में कोठी पर गार्ड की नौकरी करने वाले रंजीत की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

खन्नौत नदी के लोधीपुर के पुल से छलांग लगाने वाले बुजुर्ग आदित्य सक्सेना की तलाश के दौरान एसडीआरएफ की टीम को दूसरे युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त खुदागंज थाना क्षेत्र के चरखौली गांव निवासी 28 वर्षीय रंजीत सिंंह के रूप में उसके भाई रामप्रताप व मां सुखदेवी ने की थी।
परिजनों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से थाना सदर बाजार क्षेत्र की सेठ इंक्लेव कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। रंजीत दिन में कार चलाता और रात को एक कोठी पर गार्ड की नौकरी कर परिवार का भरणपोषण करता था। वह तीन दिन पहले घर से निकला था। उसके घर न लौटने पर बुकिंग पर कार लेकर जाने की बात सोचकर तलाश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीत अविवाहित था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं, रंजीत के शव को देख उसके परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें