फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटिल फ्लॉवर स्कूल में हुई रंगोली प्रतियोगिता

विज्ञापन
पुवायां के लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में रंगोली बनाती छात्राएं - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पुवायां के लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को कक्षा छह से आठ और कक्षा 11 की छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। ग्रीन हाउस, येलो हाउस, ब्लू हाउस और रेड हाउस की दस दस छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। भारतीय कला और संस्कृति, खेल जगत, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, दीपोत्सव जैसे विषयों को छात्राओं ने रंगों के माध्यम से धरती पर उकेरा।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा विश्वास, अंशिका, सौम्या, कमलदीप कौर, पवनदीप कौर, वैष्णवी सिंह, आकाशी गुप्ता, अनामिका, अंशी गुप्ता, आस्था पटेल, दिव्या, अर्शदीप कौर, आरूषी शर्मा की रंगोली को खूब पसंद किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य कमल कुमार वाजपेयी ने बताया कि बुधवार को देश भक्ति गीत प्रतियोगिता होगी।
आयोजन में ग्रीन हाउस के आनंद शर्मा, येलो हाउस के जलज त्रिवेदी और रूपाली धूसिया, ब्लू हाउस की शिप्रा गुप्ता, प्रदीप वैरागी, महात्मा गांधी हाउस की कनकलता गुप्ता, रुचि मिश्रा, लक्ष्मी गुप्ता, अरुणा गुप्ता, केशव कटियार, फैजान आलम, दुर्गा प्रसाद वर्मा, पवनसुख इंद्रजीत कौर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें