फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिर की चोट से हुई थी रामपति की मौत, आरोपियों की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बुजुर्ग रामपति की मौत के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुरानी पीएचसी परिसर में ज्यादातर समय सन्नाटा पसरा रहा। मृतका के पड़ोस में रहने वाले आरोपी परिवार भागे हुए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से महिला की मौत की पुष्टि होने के बाद आरोपियों की मुश्किल बढ़ गई है। हालांकि, अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नगर स्थित पुराने सीएचसी परिसर में मड़ैया डालकर परिवार सहित रह रही अनुसूचित जाति की रामपति (60) की 20 अक्तूबर की रात मौत हो गई थी। वह मड़ैया के सामने सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। बेटे हृदयनारायण ने वीरेंद्र सिंह और उनके बेटों सौरभ उर्फ अजय व नीलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप है कि 16 अक्तूबर की शाम तीनों ने रामपति और उसके साथ मारपीट की। मारपीट में रामपति के सिर पर चोट लगी थी। सीएचसी में मेडिकल कराने के बाद हृदयनारायण घर पर ही उनका इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
-
वृद्धा की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में अनुसूचित जाति की रामवती की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद जलालाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मंडल प्रभारी महेश सागर, जलालाबाद प्रत्याशी हवलदार सिंह उर्फ गुड्डू वर्मा, जिला महासचिव नईम खान, जिला प्रभारी कटरा रविंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें