फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इलाज के अभाव में युवक की मौत, अंतिम संस्कार से किया इन्कार

विज्ञापन
खुटार के कौशल शर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खुटार। रुपयों के अभाव में इलाज रुकने से खुटार के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी कौशल शर्मा (34) की बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। परिजनों ने रुपये वापस नहीं करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। देर शाम तक शव घर पर रखा रहा।
विज्ञापन

कौशल की मां संतोष शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा लिवर की बीमारी से पीड़ित था और बरेली के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। आरोप है कि दो लोगों ने वर्ष 2024 में कौशल को लालच देकर 14 लाख रुपये ले लिए। इसके अलावा गोला के एक व्यक्ति को भी दो लाख रुपये दिलवाए।
कौशल की हालत गंभीर होने पर रुपये वापस मांगे गए, लेकिन नहीं मिले। रुपये के अभाव में इलाज रुक गया और वह बेटे को घर ले आईं। 16 अक्तूबर को पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर रुपये दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं होने के कारण इलाज नहीं हो सका और कौशल की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मौत बीमारी के चलते हुई है। दूसरे पक्ष का कहना है कि पांच लाख लिए थे लेकिन आठ लाख दे चुके हैं। फिर भी गलत आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों से अंतिम संस्कार के लिए कहा है। इसके बाद बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर साक्ष्य के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें