फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लक्ष्मण के मूर्छित होते ही रामादल में छाया शोक

विज्ञापन
कांट की रामलीला में अंगद रावण संवाद के प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
कांट। रामलीला में वृंदावन के कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन किया। लक्ष्मण के शक्ति लगने पर श्रीराम का विलाप के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को रामलीला के मंचन में अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, रामविलाप, मेघनाद उद्धार, सुलोचना सती के प्रसंग की लीला खेली गई। कमेटी के अध्यक्ष राममुरारी मिश्रा ने बताया कि बुधवार को रावण वध लीला का मंचन किया जाएगा। उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, संजीव मिश्रा, गोविंद शरण पांडे का सहयोग रहा।
रोजा। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट की ओर से रौसर कोठी में आयोजित रामलीला में विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध प्रसंग का मंचन किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष आनंद दीक्षित, मेला प्रभारी अचल दीक्षित, प्रशासनिक अधिकारी संजीव मिश्रा, आकाश मिश्रा का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन


रामादल और रावण की सेना में हुआ युद्ध
मिर्जापुर। हनुमान गढ़ी मंदिर में दस दिवसीय संगीतमय रामलीला का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन रामादल और रावण की सेना के बीच भयंकर युद्ध हुआ।
मंचन में मेघनाद के छोड़े गए शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित होने पर राम विलाप के प्रसंग ने भावुक कर दिया। रावण वध की लीला भी हुई। कमेटी के वरिष्ठ सहयोगी राघवेंद्र सिंह रघुवंशी, अध्यक्ष मुकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें