फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फुटबॉल प्रतियोगिता में रेड हाउस का दबदबा, दोनों वर्गों में हासिल की जीत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एनटीआई में विजेता टीम को सम्मानित करते डीपीएस राठौर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फुटबाॅल प्रतियोगिता में रेड हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग के रोमांचक मुकाबले में रेड हाउस ने यलो हाउस को 1-0 से हराया। हैदर ने शानदार गोल कर टीम को जीत दिलाई। सीनियर वर्ग में रेड हाउस ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सौरभ कुमार और दिव्यांश वर्मा को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दिव्य शंकर पांडेय को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला, जबकि आयुष सिंह को फाइनल का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच में रेफरी की भूमिका राशु सिंह, देवांश कुमार और आरव सिंह ने निभाई। विजेताओं को मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने सम्मानित किया। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अंशुमान कुमार सिंह मैसी, डॉ. विकास पांडेय, आकाश कुमार सिंह मैसी, संजीव मिश्रा, मोहम्मद वसीम, फरहान खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें