फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामगंगा का पानी मोहनपुर के पास पहुंचा, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
परौर में नदी का बढ़ता जलस्तर देखते लोग। संवाद - फोटो : टूंडला में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री जुटाते आप और हम के पदा​​धिकारी संगठन
विज्ञापन
परौर (शाहजहांपुर)। रामगंगा में दोबारा आंशिक रूप से पानी बढ़ने के बाद परौर के मजरा मोहनपुर के पास नदी का पानी पहुंच गया है। पानी बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, कटान रोकने के लिए मोहनपुर के पास बनाए गए तटबंध और ठोकर में से एक की हालत खराब है और उसकी मरम्मत की आवश्यकता है। समय रहते मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को कटान का खतरा सता रहा है। उन्होंने ठोकरों की मरम्मत कराने की मांग की है।
वहीं, मोहनपुर के पास रामगंगा को पार करने के लिए ग्रामीणों के आवागमन का साधन बना टिन का बोट भी टूट गई है। बोट टूटने के बाद ग्रामीणों को नदी पार करने में परेशानी हो रही है। कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रामगंगा तैरकर पार करने के लिए मजबूर हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहनपुर और बिचपुरी बाजार के रामवीर कुशवाहा, अर्पित कुशवाहा, राजीव सिंह चौहान, मदनपाल सिंह, रामेश्वर कश्यप, सुखबीर सिंह, सुनील कुमार गुप्ता और राजीव प्रजापति ने तहसील प्रशासन से नई बोट उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस संबंध में कलान के तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी ने बताया कि लेखपाल से जांच कराई जाएगी। आवश्यकता होने पर ठेकेदार के माध्यम से शीघ्र बोट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें