फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिकायत पर निजी अस्पताल को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल संचालित करने की शिकायत पर सीएमओ के आदेश पर नोडल अधिकारी डॉ. इरफान अली खान ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है। सिंधौली के गांव आंयू निवासी अंकित कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। आरोप था कि पुवायां में श्यामारुण अस्पताल बिना पंजीकरण संचालित किया जा रहा है। सीएमओ ने नोडल अधिकारी को जांच के आदेश दिए थे। नोडल अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जांच की और अस्पताल का पंजीकरण प्रमाणपत्र सात दिन में सीएमओ कार्यालय में पेश करने का नोटिस जारी किया। डॉ. खान ने बताया कि सात दिन में नोटिस का जवाब मांगा है। अस्पताल संचालक डॉ. हिमांशु बाथम ने बताया कि आरोप निराधार हैं। उनको कोई भी नोटिस नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें