फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाया रामलला का जन्मोत्सव

विज्ञापन
टाउनहॉल ​स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में राम जन्म के बाद आरती उतारते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामलला का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्राओं में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु श्रीराम की भक्ति से सराबोर दिखाई दिए। श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को शोभायात्रा हनुमत धाम से शुरू होकर विसरात घाट, रोशनगंज, रंगमहला, चौक, कच्चा कटरा, घंटाघर, मशीनरी मार्केट, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची। यहां पर देवस्वरूप झांकियों की आरती की गई। मुख्य आयोजक सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर आदि शामिल हुए।
अखिल भारतीय हिंदू शक्ति सेना धार्मिक प्रकोष्ठ हिंदू शक्ति दल ने भोलागंज स्थित नृसिंह भगवान मंदिर से शोभायात्रा निकाली। हरिकृष्ण कन्हैया, पुनीत त्रिवेदी, आशीष मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री, अर्पण पांडेय आदि मौजूद रहे। बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर पर बृहस्पतिवार रात सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, साधना अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
हनुमतधाम पर मनाया गया श्री रामलला जन्मोत्सव
हनुमतधाम पर श्रीराम लला जन्मोत्सव पर अयोध्या में रामलला के श्री विग्रह पर सूर्य तिलक के दर्शन का प्रसारण देखा गया। पुजारी हरिमोहन वाजपेयी एवं जयप्रकाश वाजपेयी ने मंत्रोच्चार के साथ हनुमत धाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल समेत कमेटी के सदस्यों को पूजन करवाया। धीरेंद्र खन्ना धीरू आदि मौजूद रहे।


-
खुदागंज में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
खुदागंज। पतरे बाबा आश्रम परिसर में स्थित श्रीराम मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शुभारंभ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह ने किया। सभासद सौरभ गुप्ता, विनोद सिंह, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कृपा शंकर रस्तोगी, राकेश अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान आदि का सहयोग रहा। संवाद



गौहावर और ताहरपुर में रामनवमी के मेलों की धूम
जैतीपुर। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। गौहावर गांव के प्राचीन श्रीराम मंदिर और ताहरपुर गांव में बनखंडी बाबा के मंदिर परिसर में मेला लगा। संवाद

-
पुवायां में भी निकाली गई शोभायात्रा
पुवायां। देवस्वरूपों की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला समिति पुवायां की ओर से हरेराम पक्का तालाब मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। रामलीला समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद

-
झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
जलालाबाद। आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर समिति की ओर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों सहित मां काली का अखाड़ा और शिव तांडव की झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजक सत्य कुमार गुप्ता, सूरज शर्मा, सर्वेश शर्मा, सचिन गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद

टाउनहॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में राम जन्म के बाद आरती उतारते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : 1

टाउनहॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में राम जन्म के बाद आरती उतारते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : 1

टाउनहॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में राम जन्म के बाद आरती उतारते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : 1

टाउनहॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में राम जन्म के बाद आरती उतारते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें