फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत का एलान: भारतीय किसान यूनियन विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं करेगी

Sun, 23 Jan 2022 04:27 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद, पुवायां (शाहजहांपुर)।

सार

राकेश टिकैत रविवार को जनपद लखीमपुर के तिकुनिया से पूरनपुर जाते समय यूनियन के जिला उपाध्यक्ष खुटार के गांव नवदिया प्रेमराज निवासी सुरजीत सिंह के घर पहुंचे और सुरजीत सिंह के युवा पुत्र के निधन पर दुख जताया।
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाकियू किसी भी पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं करेगी। राकेश टिकैत रविवार को जनपद लखीमपुर के तिकुनिया से पूरनपुर जाते समय यूनियन के जिला उपाध्यक्ष खुटार के गांव नवदिया प्रेमराज निवासी सुरजीत सिंह के घर पहुंचे और सुरजीत सिंह के युवा पुत्र के निधन पर दुख जताया।

विज्ञापन


उन्होंने सुरजीत सिंह सहित पूरे परिवार को सांत्वना दी। सुरजीत सिंह के पुत्र हरविंदर सिंह की बरेली में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस मौके पर राकेश टिकैत ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि भाकियू का किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं है। भाकियू कार्यकर्ता सरकार की कमियां को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें