फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लघु उद्योग और कारीगरों के उत्थान के लिए सदन में उठाई आवाज

विज्ञापन
संसद में बोलते सांसद अरुण सागर। स्रोत : स्वयं - फोटो : कैसरगंज में अ​धिवक्ता संघ के चुनाव के ​लिए नामांकन पत्र दा​खिल करते प्रत्याशी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा सांसद अरुण सागर ने नियम 377 के अधीन सदन में लघु उद्योग और कारीगरों की उन्नति के लिए आवाज उठाई। उन्होंने सदन में शाहजहांपुर में एमएसएमई मंत्रालय की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि सदन में शाहजहांपुरवासियों के लिए उत्पादों की ऑनलाइन ब्रांडिंग और प्रदर्शनियों का आयोजन, विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को टूलकिट वितरण, कौशल प्रशिक्षण और योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर डिजिटल डैशबोर्ड व समिति का गठन करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि ओडीओपी (एक जनपद-एक उत्पाद), विश्वकर्मा योजना और पीएमईजीपी जैसी योजनाओं के माध्यम से हस्तशिल्पियों और छोटे उद्यमियों का जीवन संवर सकता है। सांसद ने कहा कि शाहजहांपुर में हस्तशिल्प खेती से जुड़े उद्योगों और छोटे कारखानों में विकास की बड़ी संभावना हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में योजनाओं की जानकारी की कमी है। जटिल प्रक्रियाएं और निगरानी न होने से लाभ सीमित हैं। उन्होंने सदन में कहा कि इन योजनाओं को जमीन स्तर तक पहुंचाने के लिए निगरानी समिति बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें