फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने और लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री के प्रति जागरूक करने के लिए खाद्य विभाग की ओर से नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच कर उनकी गुणवत्ता परखी गई।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक विनय सिंह यादव ने लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेट पर अंकित निर्माण और समाप्ति तिथि की जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री खरीदने से पहले पैकेट पर दी गई आवश्यक जानकारी जरूर पढ़ें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें