फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसान की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्राम पंचायत जरियनपुर के मजरा गंगा नगर निवासी किसान शिवराम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी धनदेवी को अब बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। परिवार में छह बच्चों में अभी चार की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन

धनदेवी ने बताया कि सोमवार को छुट्टा पशु खेत में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। पशुओं को भगाने के दौरान उनके हमले के डर से शिवराम गूलर के पेड़ पर चढ़ गए। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पति बेटियों की शादी के लिए रिश्ते की तलाश कर रहे थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने बच्चों के भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें