फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: चार मिमी बारिश से तीन डिग्री लुढ़का पारा, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में देर रात बारिश के बाद मंगलवार को दिन में आसमान पर मंडराते बादल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण सोमवार शाम से छाए बादल आधी रात के बाद घने हो गए। इसी के साथ बादलों ने गरजने के साथ बरसना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटा तक चार मिमी बारिश होने से न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 23.6 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुबह के वक्त मौसम सुहाना होने से लोगों को उमस से काफी राहत मिल गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप निकलने से वातावरण फिर से गर्माने लगा और दोपहर तक खासी उमस हो गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम हवा के दबाव में 17 अंक की गिरावट आई तो रात में बादल घने होने लगे और आधी रात के बाद करीब 2.30 बजे से बूंदाबांदी होने लगी। कुछ ही देर में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। इससे रात के न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ गई। सुबह दस बजे तक पारा 30 डिग्री तक बना रहा, लेकिन बाद में जैसे-जैसे धूप तेज हुई, गर्मी बए़ने केक साथ अधिकतम तापमान भी बढ़कर 33.1 डिग्री सेल्सियस हो गया।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैैैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के आज सुबह से शाम तक वायुदाब सामान्य से कम बना रहा और इसे देखते बुधवार को भी सुबह से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें