रेलवे स्टेशन पर पुराने पार्सल के गेट को किया बंद। संवाद
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खुले चैंबर और दुर्घटनाओं को आशंका वाले स्थानों का निरीक्षण कर उन्हें बंद करा दिया गया। जानवरों और अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए गेटों पर नुकीली रेलिंग लगा दी गई। अब प्रमुख गेटों से ही आवाजाही हो सकेगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कार्य होने के बाद भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पर काफी अव्यवस्थाएं व्याप्त थीं। प्लेटफार्म व स्टेशन की अव्यवस्थाओं पर शुक्रवार के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित की गई। खबर का संज्ञान लेते हुए रेलवे के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
पुराने पार्सल कार्यालय के सामने पूर्व में गिरे पेड़ की जड़ से हादसे की आशंका थी। उसे हटा दिया। आवाजाही के लिए प्रयोग होने वाला पार्सल कार्यालय का गेट भी बंद कर दिया गया। यहीं पर दीवार उठाकर बनाए गए नए गेट का नुकीली रेलिंग लगाई गई। जीआरपी कार्यालय के पास टूटी पड़ी दीवार के पास भी यही रेलिंग लगाई गई।
निर्माणाधीन ओवरब्रिज समेत आसपास के खुले पड़े चैंबर को बंद कर प्लास्टर करा दिया गया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज को भी बंद करा दिया है। सीएमआई एसके ठाकुर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है।
रेलवे स्टेशन पर पुराने पार्सल के गेट को किया बंद। संवाद
रेलवे स्टेशन पर पुराने पार्सल के गेट को किया बंद। संवाद