फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोजा और हर कुमार कॉलेज ओवरआल चैंपियन

Tue, 18 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
पुरस्कार ‌व‌ितरण करते डीएम
विज्ञापन
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में चल रही जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि डीएम ने विजेेेेेेेेेताओं को शील्ड और अन्य पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन

67वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक वर्ग की ओवरआल चैंपियनशिप रेलवे इंटर कॉलेज रोजा और बालिका वर्ग की चैंपियनशिप श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज के नाम रही। विद्यालय वार चैंपियनशिप पर बालक सीनियर वर्ग में रेलवे इंटर कॉलेज रोजा, बालिका वर्ग में नेव इंस्टीट्यूट इंटर कॉलेज, बालक जूनियर वर्ग में श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर और बालिका वर्ग में शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बंडा, बालक सब जूनियर वर्ग में रेलवे इंटर कॉलेज रोजा और बालिका वर्ग में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज बंडा ने कब्जा जमाया। इसी तरह बालक सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा के अभिषेक गंगवार तथा सीनियर बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप नेव इंस्टीट्यूट इंटर कॉलेज की किरनवीर कौर ने नाम रही। बालिका जूनियर वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियन जनता शिक्षा समिति कन्या इंटर कॉलेज वसुलिया की शीतल और सब जूनियर बालक वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा के सचिन के नाम रही। जूनियर बालक और सब जूनियर बालिका में कोई खिलाड़ी व्यक्तिगत चैंपियन नहीं बन सका। मुख्य अतिथि के समक्ष मार्चपास्ट में श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज को विजेता और श्री श्यामलाल अंगनेलाल बालिका इंटर कॉलेज को उपविजेता, पीटी बालक में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज विजेता और बालिका वर्ग में आर्य महिला इंटर कॉलेज विजेता एवं श्री श्यामलाल अंगनेलाल बालिका इंटर कॉलेज उपविजेता घोषित किया गया। इससे पूर्व डीएम राम गणेश ने डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा और सचिव रणवीर सिंह के साथ मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गुरुनानक पाठशाला हाई स्कूल, हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, श्री श्याम लाल अंगनेलाल बालिका इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनिल मालवीय के संचालन में हुए समापन कार्यक्रम में संयोजक डॉ. अमीर सिंह ने आभार व्यक्त किया। यहां सह संयोजक डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. केके शुक्ला, डीआर वर्मा, शाकिर अली खां, आरएन उस्मानी, आशा किरन यदुवंशी, सुनील पांडेय, वीना रानी रस्तोगी, डॉ. प्रतिमा शुक्ला, आरके शर्मा, कन्हैया लाल, अल्पना सिंह, ललित मोहन, अंजू सिंह, रामकुमार यादव, शिक्षक नेता रमेश बाबू तिवारी, गौरव पांडेय, आनंद त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक और पीटीआई मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में थाना रोजा के एसआई वीरपाल सिंह तोमर और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें