शाहजहांपुर। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में बच्चों के भूख से बिलबिलाने पर यात्रियों ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर मदद मांगी। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन आने पर गर्म दूध उपलब्ध कराया।
जम्मूतवी से राजगीर जाने वाली स्पेशल ट्रेन की स्लीपर कोच में परिवार सफर कर रहा था। लंबी दूरी की ट्रेन होने के चलते बच्चे के लिए दूध की व्यवस्था नहीं हो सकी। यात्री ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल की। कंट्रोल से मैसेज आने के बाद यहां कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया। सुबह नौ बजे ट्रेन आने पर गर्म दूध बच्चे के लिए उपलब्ध कराया गया। इसी तरह 05577 आनंद विहार टर्मिनल में हेल्पलाइन पर मदद मांगने पर रेल कर्मचारियों ने दूध पहुंचाया। संवाद