फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो साल से अनुपस्थित रेडियोलॉजिस्ट बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सीएचसी पर करीब दो साल से गैरहाजिर चल रहे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रणविजय सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर जलालाबाद के चिकित्साधिकारी को इस आशय की जानकारी दी थी। लगातार अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की गई है। हालांकि शाम तक स्थिति साफ हो गई। चिकित्सा अधीक्षक सोमेश्वर अग्निहोत्री ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट रणविजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वह तैनाती के बाद लगभग दो साल से अनुपस्थित चल रहे थे। संवाद
विज्ञापन


दो डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट भेजी, गिर सकती है गाज
शाहजहांपुर। तिलहर सीएचसी में तैनात सर्जन डॉ.मोहम्मद यासीन व डॉ.पवन कुमार सिंह की विधायक की शिकायत पर सीएमओ ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। आरोप है कि डॉक्टर एमबीबीएस करने के बाद पीजी करने गए और फिर वापस नहीं आए। डॉ.यासीन को बांड के तहत एक करोड़ रुपये बतौर जुर्माना वसूलने के लिए तत्कालीन सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने नोटिस भेजा था। इसके बाद वह फिर से नौकरी पर आ गए थे। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि डॉ.यासीन और डॉ.पवन के मामले की जांच शासन को भेजी गई है। वहीं से कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें