पुवायां। पुवायां इंटर कॉलेज के पूर्व संरक्षक राजा सुरेंद्र सिंह के जन्मदिन पर वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। पुवायां इंटर काॅलेज की टीम ने चकझाऊ की टीम को हरा दिया।
बृहस्पतिवार को कॉलेज में प्रधानाचार्य जेपी मौर्या, उप प्रबंधक कृष्णपाल सिंह, विद्या परिषद सचिव गंगाराम मिश्र, शिव सिंह, राकेशचंद्र मिश्र, कृष्ण कुमार गुप्ता, राघवेंद्र शुक्ल आदि ने सुरेंद्र सिंह के चित्र पर मल्यार्पण किया। इसके बाद कई छात्रों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। इस मौके पर वॉलीबॉल मैच का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुवायां इंटर काॅलेज की टीम ने चकझाऊ की टीम को हरा दिया। संचालन पीटीआई आदेश कुमार गुप्ता ने किया। मैच के रेफरी बिलाल और अनीत कुमार रहे। आयोजन में कॉलेज के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा। संवाद